कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अब सिर्फ नाममात्र के निजी संस्थानों को नहीं मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2025झ्र26 से जिले में संचालित सभी निजी शिक्षण संस्थानों को अनिवार्य रूप से जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। जो संस्थान तय मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने जिले में तैयारी तेज कर दी है। कौन से संस्थान कहां करेंगे आवेदन सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन निजी संस्थानों को पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं या जिनसे कम-से-कम दो बैच उत्तीर्ण हो चुके हैं, वे नैक के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से आवेदन करेंगे। वहीं, जो संस्थान पांच वर्ष से कम समय से संचालित हैं, उनके लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक ...