मिर्जापुर, जनवरी 20 -- जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइया गांव स्थित निजी विद्यालय में सोमवार मनबढ़ों ने संचालक की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट कर मनबढ़ भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पैसे के लेनदेन का मामला है। क्षेत्र के नरोइयां गाँव स्थित एक निजी स्कूल में दोपहर लगभग दो बजे उस समय अफरा तफरी मच गई। जब विद्यालय में चार पहिया वाहन से एक दर्जन की संख्या में मनबढ़ पहुंचे। मनबढ़ों ने परिसर में घुसकर संचालक विनोद दुबे को घेर लिया और उनकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दिए। शोर मचाने पर विद्यालय के अन्य शिक्षक मौके पर पहुंच गए। शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को देख मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि नरोइयां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.