पूर्णिया, जनवरी 11 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। सीमांचल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पूर्णिया प्रमंडल के तत्वावधान में बनमनखी प्रखंड के सभी निजी विद्यालयों की एकता को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रिया पब्लिक स्कूल, संत कबीर नगर धरहरा, बनमनखी के प्रांगण में जिलाध्यक्ष उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड प्रभारी विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें सदानंद यादव को प्रखंड संरक्षक, कुमोद कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, कुन्दन कुमार साह को कोषाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार मंडल को सचिव, सुदर्शन कुमार, राजेश कुमार एवं राज कुमार को उपाध्यक्ष, असीम कुमार को उपसचिव, मुखर्जी जीवन कुमार को संगठन मंत्री तथा रतन कुमार, राजीव कुमार रंजन को कार्यकारिणी सदस्य मनोनी...