पिथौरागढ़, मार्च 24 -- एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स ने कुछ लोगों पर साजिशन निजी विद्यालयों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि नया शिक्षण सत्र शुरू होते ही कुछ लोग सक्रिय हो जाते हैं और नकारात्मकता फैलाकर विद्यालय संचालकों का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी भट्ट ने कहा कि निजी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अन्य शहरों की तुलना में कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय रोजगार सृजन में निजी स्कूल अपना योगदान दे रहे हैं। बीते दस वर्षो में एनडीए, सीडीएस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईएएस, पीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.