महाराजगंज, अप्रैल 25 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस द्वारा निजी विद्यालयों में अधिक शुल्क लेने और अन्य बिंदुओं पर जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच में अधिक शुल्क लेने की बात सामने आने की जानकारी है। बीईओ निचलौल आनंद कुमार मिश्र और राजकीय इंटर कॉलेज नौनिया के प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने मानक से अधिक शुल्क लेने तथा मनमाने तरीके से पुस्तकों को क्रय करने के लिए अभिभावकों को बाध्य किए जाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए छह बिंदुओं पर समस्त कक्षा (1 से 12) के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने निचलौल कस्बे के तीन निजी स्कूलों की जांच की। जांच टीम द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों एवं उनके अभिभावकों से इस सम्बंध में वार्ता की एवं उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए बिंदुओं को अपनी रिपोर्ट में अंकित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.