बुलंदशहर, मई 16 -- शासन के निर्देश पर निजी वाहन के व्यवसायिक प्रयोग को रोकने के लिए परिवहन विभाग के अफसर सड़क पर उतरे हैं। 15 से 17 मई तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन ने पहले दिन आठ टैक्सी-कार पकड़ में आईं। इसके साथ ही दो बस भी बिना परमिट के संचालित मिलीं। इन सभी को विभिन्न थाने, चौकी में सीज कर दिया गया है। इन सभी वाहनों पर 2.21 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। जिले में प्राइवेट वाहनों को व्यवसायिक में प्रयोग किया जा रहा है। सड़कों से लेकर विभिन्न कार्यालयों में भी प्राइवेट वाहन संचालित हो रहे हैं। अब परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाकर इन पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि निजी वाहनों के इस्तेमाल पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। गुरुवार को पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.