आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़। पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी की अध्यक्ष में गोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों को व्यावसायिक के रूप में चलाए जाने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए 15 दिन का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में 50 प्रतिशत की कमी लाए जाने के लिए बिना परमिट के वाहन और डग्गामार वाहन किसी भी हाल में संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। जनपद में एक से 15 जून तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यातायात निरीक्षक धनंजय शर्मा, उप निरीक्षक यातायात, मुख्य आरक्षी यातायात सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.