अयोध्या, जून 14 -- अयोध्या, संवाददाता। संभागीय परिवहन अधिकारी ऋतु सिंह ने बताया कि निजी वाहन केवल निजी उपयोग के लिए रजिस्टर होता है, उसे सरकारी एवं अर्ध-सरकारी संस्थाओं से अनुबंध के आधार पर चलाना, सवारियों से किराया लेकर सवारी ढोना, व्यावसायिक कार्यों में टैक्सी की तरह इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करना न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्कि इससे सड़कों पर अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि निजी वाहनों का टैक्सी या कामर्शियल वाहन की तरह प्रयोग न करें। यदि व्यावसायिक गतिविधि करना चाहते हैं तो अपने वाहन को नियमानुसार व्यावसायिक श्रेणी में रजिस्टर्ड करवाएं। नियम तोड़ने पर प्रवर्तन अधिकारियों द्वार वाहन जब्त, चालान, कानूनी कार्यवाही व जुर्माना लगाया जा सकता है। सड़क पर जिम्मेदारी दिखाते हुए निजी वाहनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.