देहरादून, फरवरी 6 -- दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने निजी वाहनों के व्यावसायिक (कमर्शियल) उपयोग पर गहरा रोष व्यक्त किया है। यूनियन ने परिवहन विभाग से मांग की है कि ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सवारी ढो रहे निजी वाहनों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि बड़ी संख्या में निजी दोपहिया और चार पहिया वाहन विभिन्न ऑनलाइन कंपनियों से जुड़कर सवारी ढोने का काम कर रहे हैं। यह पूरी तरह अवैध है और इससे अधिकृत ऑटो रिक्शा संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सरकारी नियमों का पालन कर टैक्स भरने वाले चालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री आवास कूच भी किया गया था। उस समय प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबे समय बाद भी धरातल पर कुछ नहीं बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.