नैनीताल, जनवरी 13 -- भवाली। नगर के कहलक्वीरा में निजी भूमि में लगे सुरई के छह पेड़ों की टहनिया काटे जाने का मामला सामने आया है। चम्पा कपिल पत्नी स्व. अम्बादत्त कपिल निवासी कहलक्वीरा ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा, कि उनकी निजी भूमि में सुरई के पेड़ लगाए थे। पास की सोसाइटी के एक व्यक्ति ने उनकी घर में गैरमौजूदगी को देखते हुए करीब 6 पेड़ों की टहनियां काट डाली। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी। जांच की जा रही है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.