बदायूं, जनवरी 4 -- आसफपुर। ब्लाक के गांव बसौमी में निजी जमीन पर नाला निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी किसान रामस्वरूप पुत्र पीतंबर के खेत में होकर गांव के ही ठेकेदार ने जबरन सरकारी नाले का निर्माण शुरू करा दिया, पीड़ित किसान रामस्वरूप का आरोप है कि उसके गांव का ही व्यक्ति प्रयास कर रहा है। पीड़ित रामस्वरूप ने इस मामले की शिकायत संबंधित पुलिस से की है। फिलहाल लेखपाल ने नाला निर्माण को रोक दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...