मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चंदनपट्टी पंचायत के साहदुल्लापुर गांव में दो जनवरी की रात चोरों ने निजी बैंककर्मी के बंद घर से करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर बैंककर्मी विशाल कुमार ने रविवार को सकरा थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली में एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। पड़ोसियों ने घर में चोरी की सूचना दी। गांव पहुंचे तो घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। चोरों ने दो लाख 75 हजार नकद और करीब सात लाख रुपए के गहने, बर्तन आदि की चोरी कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में चोरी कर भाग रहे चोरों में एक की पहचान राजकमल पासवान उर्फ देवा के रूप में की गई है। सकरा थानेदार सुखबिंदर ने बताया कि चोरी से संबंधित आवेदन मिला है। इसमें एक युवक को आरोपित किया गया है। वारदात की जांच पड़ताल की जा र...