प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़। प्रयागराज से अयोध्या तक का किराया लेने के बाद भी श्रद्धालुओं को प्रतापगढ़ भंगवा चुंगी चौराहे पर बस से उतार दिया गया। इस पर श्रद्धालु पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रयागराज से गंगा स्नान कर श्रद्धालु प्राइवेट बस से अयोध्या जा रहे थे। श्रद्धालुओं का कहना है कि बस कंडक्टर ने अयोध्या तक किराया लेकर समय पर पहुंचाने का वादा किया था। लेकिन प्रतापगढ़ भंगवा चुंगी पहुंचकर उतरने को कहते हुए दूसरी बस में बैठाने की बात करने लगा। इस पर बस में सवार श्रद्धालु आक्रोशित हो उठे और इसे सरेआम धोखाधड़ी बताते हुए भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के सामने पहुंच गए। हाईवे पर हंगामा होते देख भीड़ जुटने लगी। सीओ सिटी प्रशांत राज का कहना है कि इसकी जांच नगर कोतवाली को दी गई है। रिपोर्ट आते ही दोषियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.