सीतापुर, फरवरी 12 -- मिश्रिख, संवाददाता। मिश्रिख इलाके में हरदोई जा रही प्राइवेट मिनी बस अनियंत्रित होकर करियाडीह के पास सड़क किनारे दो दुकानों में जा घुसी। जिससे दोनों दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सीतापुर-हरदोई मार्ग करियाडीह गांव के पास गुरुवार को हरदोई जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक संभाल पाता बस सड़क किनारे रखे ओम प्रकाश व शिवम की लकड़ी की दुकानों में जा घुसीं थीं। जिससे दुकाने क्षतिग्रसत हो गईं और सारा सामान बर्बाद हो गया। गनीमत रही की हादसे के समय दुकान बंद थी। हादसे में बस में सवार दौलतपुर निवासी राधा, हुमायूंपुर निवासी रंजन, महसुनिया गंज निवासी सुमन , लखनऊ के गोमतीनगर निवासी पुष्पेंद्र घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.