भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता पिंक बस सर्विस शुरू होने से निजी बस कर्मी किस कदर परेशान और आक्रोशित हैं इसका उदाहरण बुधवार को दिखा। नवगछिया जा रही पिंक बस में निजी बस कर्मियों ने गुंडई की। बस के अंदर घुसकर उन्होंने न सिर्फ यात्रियों को नीचे उतार दिया, बल्कि विरोध करने पर पिंक बस की महिला कंडक्टर और बस के चालक के साथ गालीगलौज भी की। घटना जीरोमाइल चौक के पास सुबह साढ़े नौ से पौने दस बजे के बीच घटित हुई। पिंक बस की महिला कंडक्टर शहंशाह कुमारी और ड्राइवर सुजीत कुमार के साथ हुई गुंडई की सूचना पथ परिवहन विभाग के वरीय अधिकारी को दी गई। अचानक बस में घुसे और यात्रियों को उतारने लगे पिंक बस की महिला कंडक्टर और चालक ने बताया है कि वे बस लेकर जा रहे थे। बस में दर्जन भर यात्री सवार थे। जीरोमाइल चौक पर निजी बस के कुछ कर्मी अचानक उनकी बस मे...