मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संचालक ने निजी बजाज फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और उसके आठ अज्ञात साथियों के खिलाफ मझोला थाने में मारपीट का केस दर्ज कराया है। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार प्रेम नगर निवासी सोमिव रामलीला ग्राउंड रोड पर इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान चलाता है। सोमिव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम बजाज फाइनेंस कंपनी का मैनेजर कुलदीप यादव उसकी दुकान पर आया था। पैसों को लेकर उसकी कुलदीप से कहासुनी हो गई थी। आरोप लगाया कि रात में कुलदीप अपने अन्य साथियों के साथ उसकी दुकान में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पीड़ित की दुकान पर काम करने वाला लड़का घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में एसएचओ मझोला आरपी शर्मा ने बताया कि सोमिव की तहरीर पर एक नामजद और आठ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.