भदोही, जनवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रामसिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद भदोही और गोपीगंज सीमा क्षेत्र से पांच किलोमीटर के अंदर न्यूनतम दो एककड़ जमीन, सात मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़क किनारे है तो ऐसे लोग निजी निवेश को आवेदन कर सकते हैं। एआरटीओ रामसिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क स्थापना के तहत डीएम शैलेश कुमार द्वारा अनुमोदित किया गयाहै। निजी निवेशक जिनके पास नगर पालिका भदोही परिषद भदोही और गोपीगंज में पांच किलोमीटर के अंदर न्यनतम दो एकड़ जमीन सात मीटर लंबी सड़क चौड़ाई कके पास है तो ऐसे लोग निजी निवेश को आवेदन कर सकते हैं। नव स्थापित बस अड्डे में 70 प्रतिशत भाग क्षेत्र खुला होगा। तीस प्रतिशत भाग में यात्री सुविधा व अन्य स्थापना संबंधित सुविधाएं चौबीसों घंटे...