मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर। निजी नलकूपों पर विद्युत आपूर्ति को कम करने और नए शेड्यूल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा प्रबंध निदेशक के समक्ष कडा विरोध जताया गया है। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि यदि निजी नलकूपों की बिजली आपूर्ति को कम किया गया तो सभी जनपदों में अधीक्षण अभियंता कार्यालयों पर आंदोलन किया जाएगा। भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार से मिले है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानो के निजी नलकूपों की बिजली आपूर्ति के घंटे कम करने एवं सुबह शाम दो भाग में आपूर्ति किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। मेरठ में प्रबंध निदेशक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.