मोतिहारी, जनवरी 2 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिला को जबरन निजी अस्पताल में ले जाने पर हंगामा हुआ। निजी अस्पताल में प्रसूता के परिजनों से अधिक रुपये की मांग की गयी। विरोध करने पर प्रसूता के परिजनों से मारपीट कर 37 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिये गये। इसके बाद हंगामा वहां जोर पकड़ लिया। सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णिमा भारती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग निजी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर आर्थिक शोषण और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि भर्ती के बाद मरीज के परिजनों से कथित रूप से मोटी रकम वसूली गई और सिजेरियन ऑपरेशन के लिए दबाव बनाया गया। प्रसूता के परिजन जागरूप साह ने वीडियो बयान जारी कर आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन से जुड़े और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, दुर्व्यवहार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.