हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड में निजी जमीन पर सड़क निर्माण करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा मामला लालगंज प्रखंड के गुरमिया पंचायत के वार्ड नम्बर 05 किशुनपुर बोरहा गांव का है। निर्माण कार्य उक्त पंचायत समिति सदस्य के पति जयनन्दन साह के द्वारा कराया जा रहा था। इसी गांव के कमल महतो का बेटा बिंकेश कुमार ने यह कहते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया कि बिना उनकी अनुमति के उनके निजी जमीन पर कैसे सड़क निर्माण होगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया और बात मारपीट तक आ पहुंची। इस मारपीट में दोनो पक्षों से लोग घायल गए। कमल महतो ने बताया कि घायल बेटा पतोह का प्राथमिक इलाज रेफरल अस्पताल लालगंज में कराया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। अबतक सराय थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.