कन्नौज, दिसम्बर 3 -- कन्नौज। जिले में आलू और गेहूं की खड़ी फसलों के बीच यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने शासन से निजी क्षेत्र के लिए एक रैक यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। रैक मिलते ही किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार इफको की 2275 मीट्रिक टन यूरिया (लगभग 45,500 बोरी) जनपद को आवंटित की गई है। यह खाद समितियों और एग्री जंक्शन केंद्रों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाएगी। विभाग का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यूरिया जनपद में उपलब्ध हो जाएगी और किसान समिति या एग्री जंक्शन से आसानी से खाद प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर कोई विक्रेता यूरिया अधिक दाम प...