प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के नया का पुरवा गांव में चल रहे निजी क्लीनिक पर नशीली एवं प्रतिबंधित दवाएं बेचने की शिकायत सीएमओ को मिली। सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को सीएमओ कार्यालय से डॉ.आजाद, डॉ.आरबी सिंह की टीम ने निजी क्लीनिक पर छापामारी की। क्लीनिक से सरकारी अस्पताल को आपूर्ति की जाने वाली सरकारी दवाएं, नशीला इंजेक्शन आदि सामग्री बरामद हुआ। टीम क्लीनिक संचालक और उसके सहायक को हिरासत में लेकर विभागीय कार्रवाई कर रही है। डॉ. आजाद ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की शिकायत सही मिली। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.