गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता।शहर के घोष मोड़ से पुरानी चौक मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित एक निजी क्लीनिक में शनिवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर व क्लीनिक कर्मियों पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही निजी क्लीनिक के डॉक्टर व कर्मी फरार हो गए थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शिवपूजन सहनी की पत्नी बृहस्पति देवी की तबीयत खराब थी। परिजन उसे बाइक से लेकर इलाज के लिए निजी क्लीनिक पहुंचे थे, जहां उसका उपचार किया जा रहा था। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने पर क्लीनिक कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.