मुजफ्फरपुर, मई 25 -- गोरौल, हिंदुस्तान संवाददाता। बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में शनिवार को घाव का ड्रेसिंग कराने आये कुढ़नी थाने के चढ़ुआ निवासी अकलू राय के पुत्र सुबोध राय (45) की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वे लोग चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मामला बिगड़ता देख अस्पताल के कर्मी फरार हो गए। सूचना पर अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबोध करीब छह महीने से क्लीनिक में घाव का इलाज करा रहा था। घाव में सुधार के बारे में पूछने पर चिकित्सक द्वारा गोलमटोल जवाब दिया जा रहा था। शनिवार को घाव का ड्रेसिंग कराने के लिए लाया था। ड्रेसिंग के बाद उसे एक सुई दी गयी, जिसके बाद वह बेहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.