पूर्णिया, फरवरी 24 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय के पीएचसी बायसी के सामने एक निजी अस्पताल में रविवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान खुशबुन उम्र 35 वर्ष बायसी थाना क्षेत्र के बनगामा पंचायत के छतीयन पोखरिया वार्ड चार निवासी नाजिम की पत्नी के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि गर्भवती महिला को शाम में अचानक दर्द आने से आनन-फानन में पीएचसी बायसी लाया गया। पीएचसी परिसर में दलाल द्वारा गर्भवती महिला को निजी अस्पताल में अच्छी इलाज करवाने की बात कहकर बहला फुसला कर ले आया। जहां बीती रात के करीब दस बजे जच्चा बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया। मृतक महिला के पति परदेस कमाने गए हैं। परिजनों को निजी क्लिनिक संचालक द्वारा डराया गया एवं निजी अस्पताल गेट में ताला लगा दिया गया। र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.