गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से 15 अगस्त से लागू होने वाले 3000 रुपये वाले वार्षिक फास्टैग से निजी कार, जीप एवं वैन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब कार चालक 15 रुपये जमा करने पर एक बार टोल प्लाजा पार कर सकेंगे, इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। जिले से सबसे अधिक फायदा शहर से कौड़ीराम तक यात्रा करने पर मिलेगी, क्योंकि वहां टोल टैक्स सबसे अधिक है। 15 अगस्त से वार्षिक फास्टैग में नई सुविधा मिलेगी। 3000 रुपये में एक बार रिचार्ज कराने पर एक वर्ष या 200 बार यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। 200 बार यात्रा पूरी हो जाएगी तो एक वर्ष का नियम लागू नहीं होगा। इस प्रकार 15 रुपये में भी टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। ट्रांसपोर्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिए भी वाहन चालक बाईपास से जाने से परह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.