प्रयागराज, जनवरी 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रूपम पांडेय ने कर्मचारियों के हित में एक अहम मांग को लेकर महाप्रबंधक कार्मिक(पीसीपीओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रेलवे के तीनों मंडलों के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को अर्द्धवेतन अवकाश निजी कारणों से भी दिए जाने की मांग की गई है। महामंत्री रूपम पांडेय ने बताया कि अब तक अर्द्धवेतन अवकाश मांगने पर संबंधित अधिकारी और प्रशासन कर्मचारियों से मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से मांगते रहे हैं। यह मान्यता प्रचलित थी कि यह अवकाश केवल मेडिकल ग्राउंड पर ही दिया जा सकता है जबकि उन्होंने रेलवे बोर्ड के नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि अर्द्धवेतन अवकाश निजी कार्यों के लिए भी अनुमन्य है और इसे सभी विभागों को औपचारिक रूप से सूचित किया जाना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.