कौशाम्बी, जुलाई 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र की महिलाओं ने पिछले दिनों कोखराज थाने में प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि भरवारी और मंझनपुर में एक निजी संस्था की शाखा है। यह संस्था महिलाओं के समूह को ऋण देने का कार्य करती है। आरोप है कि संस्था के कर्मचारी किस्तों की दो-दो बार वसूली करते हैं। किसी भी समय घर के भीतर घुस जाते हैं। वह छेड़खानी तक करते हैं। पीड़िताओं की मानें तो हफ्तेभर पहले आशीर्वाद संस्था की भरवारी स्थित शाखा के कर्मचारी मनोहर व चंद्रशेखर ने घर में घुसकर कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी की थी। इस दौरान गाली-गलौज पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया था। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.