बगहा, दिसम्बर 18 -- बेतिया। मुफस्सिल थाना के महनागनी स्थित डेलीवरी लिमिटेड कंपनी के शाखा में कार्यरत एक कर्मी कंपनी का एक लाख 15 हजार 971 रुपये व 17,412 रुपये का सामान लेकर गायब हो गया है। मामले में कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के डुमरी बिनगामा निवासी चंदन कुमार ने मुफस्सिल थाना में कर्मी मनीष कुमार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। मनीष अमवा मझार का रहने वाला है। एफआईआर में चंदन कुमार ने बताया है कि वे कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। कंपनी के महनागनी शाखा में मनीष कुमार कार्य करता था। वह कंपनी के कार्यालय से नकद रुपये व सामान की चोरी कर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर कई बार उसके पास फोन किया गया लेकिन वह कॉल का कोई जवाब नहीं देता है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि चंदन कुमार की...