किशनगंज, मार्च 11 -- किशनगंज । एक प्रतिनिधि जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम की अध्यक्षता में सोमवार को पब्लिक-प्राइवेट-इंटरफेस मीटिंग का आयोजन किया गया। यह बैठक पीएसआई इंडिया के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें जिले के करीब 20 बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के प्रतिनिधि-नामित सदस्यों ने भाग लिया। सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा एचएमआईएस पोर्टल पर प्राइवेट हॉस्पिटल का डाटा अपलोड होने से जिले के स्वास्थ्य सेवा का पारदर्शी डाटा उपलब्ध होगा। इससे स्वास्थ्य नीति निर्माण, संसाधन वितरण और जरूरतमंदों तक सेवाओं को पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, परिवार नियोजन सेवाएं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का सटीक आंकड़ा हमारे पास हो, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.