लखनऊ, दिसम्बर 5 -- दुबग्गा के दशहरी मोड स्थित निजी अस्पताल एंड सर्जिकल सेंटर में पथरी के ऑपरेशन से पहले महिला मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने से उसकी तबियत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर वहां हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को शांत कराते हुए मरीज को नजदीक के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को मरीज की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। तब परिवारीजनों ने प्रदर्शन नहीं किया। जेहटा माल मार्ग निवासी ज्ञान प्रकाश ने पत्नी मीरा गौतम (45) को 28 नवंबर को निजी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया था। मरीज का शुगर लेवल बढ़ा होने से तुरंत ऑपरेशन नहीं किया जा सका। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.