अमरोहा, जुलाई 7 -- निजी अस्पताल में घुसे नकाबपोश बदमाश नगदी व लैपटॉप लूट कर फरार हो गए। इस दौरान अस्पताल की महिला कर्मचारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कलाली रोड पर सिंह अस्पताल स्थित है। शनिवार की देर रात बदमाश यहां खिड़की के सहारे अंदर घुस गए। यहां रखी पचास हजार की नकदी व लैपटाप को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी रचना देवी बाथरूम जाने के लिए उठी। इसके लिए उन्होंने नजदीक बंद पड़ी लाइट जलाई। बाथरूम से जब बाहर निकली तो लाइट बंद मिली। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, नजदीक छिपे नकाबपोश बदमाश ने रचना को दबोच लिया। विरोध करने पर उनकी जांघ में चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर शराबा मचने पर बदमाश यहां से भाग खड़े हुए। अस्पताल मे...