बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। निजी अस्पताल में बेटी को दवा दिलाने गए एक व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई और फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट की। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक स्थित एक निजी अस्पताल का है। कादरचौक थाना क्षेत्र के सिसैया नगला गांव के रहने वाले नीरज कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत हैं। नौ फरवरी को वह अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहां दवा लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स चोरी कर लिया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.