लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर में सोमवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शात कराया। पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। उन्नाव के सोहरामऊ निवासी बाबूराम (45) के सिर में अत्यधिक दर्द होता था। सोमवार को बाबूराम के ज्यादा दिक्कत हुई तो परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही बाबूराम की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने फौरान बाबूराम को आईसीयू में भर्ती कर लिया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने बाबूराम की जांचें कराई। दोपहर करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.