फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के एक निजी अस्पताल पर गुरुवार रात केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने अस्पताल परिसर, प्रशासनिक कार्यालयों और रिकॉर्ड रूम से जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए और उनकी गहनता से जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी आर्थिक अनियमितताओं, बिलिंग में कथित गड़बड़ी और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत फर्जी क्लेम लेने की शिकायतों के आधार पर की गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान भारत और विभिन्न बीमा योजनाओं के तहत मरीजों के इलाज के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर भुगतान लिया। सीबीआई को शिकायतें मिली थीं कि अस्पताल ने आयुष्मान भारत व अन्य बीमा योजनाओं में फर्जी इलाज दिखाकर क्लेम लिया। आरोप है कि बिलिंग में गड़बड़ी, मरीजों के रिकॉ...