लखनऊ, फरवरी 13 -- स्वास्थ्य विभाग मरीजों की मौत व लापरवाही के मामलों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अफसर आरोपों में घिरे निजी अस्पतालों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच तो करा रहा है लेकिन जांच किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची। अधूरी रिपोर्ट लगातार मामले को दबाने के गंभीर आरोप हैं। मरीज व उनके परिवारीजन इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। एडी लखनऊ मंडल की जांच रिपोर्ट पर भी कार्रवाई नहीं की गई है। खदरा स्थित निजी अस्पताल के मामले में पुलिस को भेजी गई रिपोर्ट भी स्पस्ट नहीं है। जांच रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया गया है कि मरीज की मौत के मामले में अस्पताल दोषी है या नहीं? पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर स्पष्ट जांच रिपोर्ट मांगा थी। विभाग के जरिये अभी तक जांच रिपोर्ट पुलिस को नहीं भेज...