सोनभद्र, जनवरी 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में निजी अस्पतालों के नोडल पद पर तैनात डिप्टी सीएमओ डा. कीर्ति आजाद बिंद ने नोडल पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सह नोडल और पटल सहायक पर मनमानी का आरोप लगाया है। सीएमओ ने उनका इस्तीफा मंजूर कर सह नोडल को भी पद से हटा दिया है। निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी पद पर तैनात डिप्टी सीएमओ डा. कीर्ति आजाद बिंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अवैध रूप से संचालित कई निजी अस्पताल, पैथलाजी के खिलाफ कार्रवाई की। यह बात विभाग में तैनात कुछ कर्मियों को नागवार लगी और उनका मनोबल तोड़ने का कार्य शुरु कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सह नोडल और पटल सहायक भी मनमानी कर रहे थे। उनकी मनमानी से तंग आकर उन्होंने निज अस्पताल के नोडल अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया। डा. कीर्ति आजाद बिंद ने सीएमओ को दिए पत्र म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.