गाजीपुर, दिसम्बर 3 -- देवकली (गाजीपुर)। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पाण्डेय के निर्देश पर प्राइवेट चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सरोज ने शिव हॉस्पिटल बरहपुर नंदगंज का किया। जांच टीम की सूचना मिलते ही नंदगंज कस्बे में हड़कम्प मच गया। अस्पताल संचालक हॉस्पिटल बन्द कर फरार हो गये। जांच के दौरान साथ में डा. विशाल यादव, ओमकार सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, नंदगंज के थानाध्यक्ष रवि प्रताप यादव, अमित चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके सरोज ने बताया जांच के दौरान मौके पर शिव अस्पताल में तीन मरीज भर्ती पाये गये परन्तु कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। न तो किसी भी स्टाफ का रजिस्ट्रेशन था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.