गढ़वा, फरवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित निजी क्लिनिक और सदर अस्पताल के झांसे में आकर गरीब परिवार के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। इस बार प्रसव के बाद नवजात के इलाज के नाम पर एक गरीब परिवार से करीब एक लाख 15 हजार रुपए वसूले जाने का आरोप लगा है। मामला धुरकी थाना क्षेत्र के कटहल कला गांव निवासी रीना देवी से जुड़ा हुआ है। उसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के बाद रीना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान अस्पताल परिसर में सक्रिय एक महिला दलाल के संपर्क में वह आ गई। दलाल ने बेहतर इलाज और सुविधा का झांसा देकर महिला और उसके परिजनों को शहर स्थित द न्यू सिटी हॉस्पिटल ले जाने के लिए तैयार कर लिया। परिजनों का कहना है कि दलाल के भरोसे में आकर वह 18 जनवरी को मरीज और नवजात को उक्त निजी अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.