बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना लागू की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि अब दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज न केवल सरकारी बल्कि सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी निःशुल्क किया जाएगा। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से किसी प्रकार की पूछताछ या कानूनी औपचारिकता नहीं की जाएगी और इलाज तत्काल शुरू किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के उपचार पर आने वाला अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का खर्च जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा वहन किया जाएगा। यह सुविधा दुर्घटना के बाद एक सप्ताह तक किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में उपलब्ध र...