भदोही, जनवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में निजी अस्पतालों और नर्सिंगहोम की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन सदस्यीय टीम जिले में गठित की गई है। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर निजी चिकित्सालयों के संचालकों पर विभागीय कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 138 निजी चिकित्सालय एवं 60 नर्सिंगहोम पंजीकृत हैं। इनकी नियमित जांच कर टीम सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक को रिपोर्ट देगी। इसी आधार पर मनमानी करने वाले संचालकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जिले में कुल 138 निजी चिकित्सालय एवं 60 नर्सिंगहोम पंजीकृत हैं। तीन सदस्यीय टीम द्वारा अस्पतालों में नियमित जांच कर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। अस्पताल मानक के अनुरूप है या नहीं, कितने डाक्टर बैठते हैं, जिनका नाम बोर्ड लगा है उन्हें पता है य...