अमरोहा, मार्च 23 -- अमरोहा। बिजली विभाग में निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर कर्मचारी शनिवार शाम कलक्ट्रेट बिजलीघर पर जमा हुए। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विरोध जताया। एसडीओ राजकुमार मिश्रा ने कहा कि फैसला बदले जाने तक नियम विरुद्ध निजीकरण का विरोध जारी रहेगा। संगठन स्तर पर निजीकरण के खिलाफ 24 मार्च को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय पर जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा l निजीकरण की खामियां बताते हुए कहा कि निजी कंपनियां उपभोक्ताओं के हित के बजाय अपने मुनाफे पर ध्यान देती हैं। इससे बिजली की दरें बढ़ेंगी। उपभोक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.