लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों का निजीकरण वापस होने तक आंदोलन जारी रखने के मसले पर बिजली कर्मियों और ट्रेड यूनियनों में सहमति बनी है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि संघर्ष समिति, ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के साथ मोर्चा बनाया गया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के साथ बैठक जल्द प्रस्तावित है, जिसमें संयुक्त कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.