लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरोध में 9 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में रैली होगी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी जिलों और परियोजना मुख्यालयों पर जनसंपर्क किया गया। रैली में दूसरे राज्यों से भी अभियंताओं और उनके संगठनों की जुटान होगी। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि बीते चार महीने से वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ और लखनऊ में बिजली पंचायतें करके बिजली कर्मचारियों, उपभोक्ताओं और किसानों के साथ चर्चा की गई। निजीकरण के नुकसान पर बात हुई। पंचायतों में हुई चर्चा से निकल कर सामने आया कि आम उपभोक्ता और किसान बिजली के निजीकरण को आम जनता के हित में नहीं मानते हैं। 9 अप्रैल को लखनऊ में होने वाली रैली में दूसरे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.