लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत संशोधन बिल और यूपी में प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में देश भर के बिजली कर्मचारी 12 फरवरी को एक दिन की हड़ताल करेंगे। इसकी घोषणा 9 जनवरी को दिल्ली में होने वाली दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय सम्मेलन में होगी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि बिजली के निजीकरण के अलावा श्रम संहिता के विरोध में, अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करवाने के लिए, पुरानी पेंशन की बहाली और सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण का विरोध मुख्य मांगें हैं। इसके लिए सभी क्षेत्र के कर्मचारी और मजदूर एक दिन की हड़ताल पर जाएंगे। उप्र में चल रही बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया अब राष्ट्रीय बहस और चिंता का विषय बन गई है। पूरे देश के बिजली कर्मियों की उप्र के घटनाक्रम पर नजर है। सभी एकजुट ह...