लखनऊ, जनवरी 1 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि प्रदेश में बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में आगामी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में प्रदेश के एक लाख से अधिक बिजली कर्मी शामिल होंगे। निजीकरण के विरोध में लगातार चल रहे आंदोलन के 400 दिन पूरे होने पर गुरुवार को बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश भर में विरोध दिवस मनाया। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने निर्णय लिया है कि यूपी में चल रही बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया रद्द कराने और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध आगामी 12 फरवरी को देश के 27 लाख बिजली कर्मी एक दिन की हड़ताल करेंगे। संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कोर कमेटी की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि निजीकर...