लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को भी बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि आंदोलनरत बिजली कर्मचारियों का पक्ष तक जानने की कोशिश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने नहीं की। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी अभी उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए निजीकरण का विरोध कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से पावर कॉरपोरेशन हठधर्मी रवैया अपनाए हुए है उससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.