बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने गुरुवार को दूसरे दिन भी मुख्य अभियंता बस्ती जोन के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी रखा। निजीकरण के विरोध में प्रदेश भर के बिजली अभियंता, जेई व कर्मचारी आंदोलित हैं। आंदोलित अवर अभियंता एवं प्रोन्नत सहायक अभियंताओं ने निजीकरण की प्रक्रिया को रोककर वर्तमान स्थितियों में सुधार लाने की मांग की। क्षेत्रीय सचिव इं. आशुतोष लहरी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में ही सुधार की अपार संभावनाएं हैं। प्रबंधन आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध नहीं कराकर सरकार को गुमराह करके सुनियोजित ढंग से तथा संगठन से पूर्व के समझौते को दरकिनार कर निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर उतारू है। जनपद अध्यक्ष बस्ती इं. केएम यादव ने कहा कि प्रबंधन के कदम का विरोध जारी रहेगा। निजीकरण के माध्यम से कर्मियों तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.