गोरखपुर, दिसम्बर 10 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में लगातार चल रहे प्रदर्शन के साथ बिजलीकर्मियों ने आगामी 01 जनवरी से शुरू होने वाले आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि दिल्ली में हुई मीटिंग में देश की दस प्रमुख केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने श्रम संहिता एवं इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में और किसानों की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल की तारीख तय करने के लिए आगामी 22 दिसम्बर को केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की बैठक बुलाई गई है। इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार गुप्त, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीव...