लखनऊ, फरवरी 20 -- विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठगन, उप्र का 22 फरवरी को होने वाले वार्षिक महाधिवेशन में बिजली कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया जाएगा। भय और उत्पीड़न के माहौल को समाप्त करके सहमत बिंदुओं को लागू करवाने एवं कार्मिकों की अन्य समस्याओं का समाधान करवाने के साथ ही पूर्वांचल, दक्षिणांचल सहित शेष अंचलों के निजीकरण की सोच को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह बात संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवस्थी बब्बू ने शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कही। बताया कि अधिवेशन का उद्धाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। कहा कि हमारी मांगों में सरकार, शासन और प्रबंधन के साथ हुए समझौते का सम्मान रखते हुए बिजली कर्मियों को को मिली रही सुविधाओं को बहाल रखने, फरवरी 2009 के बाद शेष तृतीय श्रेणी के कार्मिकों को भी तृ...